दिल्ली में ₹1,941 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास,अमित शाह बोले- बारापुला एलिवेटेड रोड से सफर होगा आसान

Front-Page National


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर को सुगम बनाने के लिए आज ₹1,941 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने ₹1,635 करोड़ की लागत से बना बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 आज दिल्लीवासियों को समर्पित किया।

X पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा “दिल्ली की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर को सुगम बनाने के लिए आज ₹1,941 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। ₹1,635 करोड़ की लागत से बना बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 आज दिल्लीवासियों को समर्पित किया। इससे पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी होगी, जिससे आवागमन सुगम होगा, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और यात्रा का समय भी बचेगा। साथ ही, मोदी मिल-सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर और लोनी अंडरपास का भी शिलान्यास किया।“