आज का राशिफल 29 सितम्बर 2026,मंगलवार
मेष(Aries)मेष राशि वालों के लिए 29 सितंबर का दिन बहुत ही अच्छा और शुभ रहेगा।नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा। 29 सितंबर को भाग्य का भरपूर साथ मिलेग, जिससे आपके अधूरे काम पूरे होंगे और समाज में मान-सम्मान में इजाफा होगा मेष राशि वालों के लिए 29 सितंबर का दिन करियर-कारोबार के लिए लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं।
वृष(Taurus) वृषभ राशि वालों के लिए कल का दिन नई तरह की संभावनाएं लेकर आएगा।जो लोग जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी के कामों में लगे हुए हैं उनके हाथ कोई अच्छी डील हो सकती है। कल का दिन वृषभ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा क्योंकि थोड़े से प्रयासों में कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। नया कारोबार करने के लिए दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। व्यापार में कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है।
मिथुन(Gemini)मिथुन राशि के लोगों के लिए कल मंगलवार का दिन कामकाज के लिहाज से अनुकूल रहेगा। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से आपको समय प्रबंधन करना होगा। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा, कुछ अप्रत्याशित खर्च का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन आपका सुखद रहेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिल सकता है।
कर्क(Cancer) कर्क राशि के जातकों के लिए कल मंगलवार का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। आप बिजनेस में आर्थिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे। सरकारी काम में आपको सफलता मिलेगी। मंगल और गुरु की युति से प्रॉपर्टी से जुड़े काम में भी आपको फायदा मिलेगा। कोचिंग और शिक्षण के काम से जुड़े जातकों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा, प्रतिष्ठा और लाभ में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। और पार्टनरशिप में सहयोग मिलेगा।
सिंह(Leo)सिंह राशि के लोगों के लिए कल मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको संयम से काम लेना होगा, जोखिम भरे काम से आपको बचना होगा। छोटी अवधि के निवेश के लिए कल का दिन आपके पक्ष में नहीं है इसलिए आपको इससे बचने की जरूरत है। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आपको दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। सरकारी मामलों में आपको संयम से काम लेना चाहिए, कागजात का ध्यान रखें।
कन्या(Virgo) कन्या राशि के जातकों के लिए कल 29 सितंबर का दिन सूर्यदेव की कृपा से लाभदायक रहेगा। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा। पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलने का संयोग बनेगा। आपकी कोई पुरानी चाहत पूरी होने की खुशी मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।
तुला (Libra)तुला राशि के लोगों के लिए कल 29 सितंबर का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। बिजनेस में आपको अच्छी डील मिलेगी। सामाजिक परिचय का भी आपको लाभ मिलेाग। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों से आपको सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपको प्रेमी से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। घर के बड़ों से आपको आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। किसी मित्र की मदद कर सकते हैं।
वृश्चिक(Scorpio)वृश्चिक राशि के लोगों के लिए कल मंगलवार का दिन मंगल की कृपा से लाभदायक रहेगा। भाई बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी के काम मे आपको लाभ मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम है तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। रुचिकर खानपान का भी आप आनंद ले पाएंगे। साहसिक निर्णय और प्रबंधन क्षमता का फायदा मिलेगा। पैतृक पक्ष से भी लाभ मिलने का योग बना हुआ है।
धनु(Sagittarius)धनु राशि के लोगों के लिए कल का दिन धर्म कर्म में रुचि बढाने वाला रहेगा। नौकरी में आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। बिजनेस में कमाई से मन आनंदित होगा। परिवार से भी आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता रहेगी। कोई प्रसन्नतादायक खबर भी मिलेगी।
मकर (Capricorn)मकर राशि के जातकों के लिए कल 29 सितंबर मंगलवार का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े काम में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में आप टीमवर्क से काम को समय से पूरा कर पाएंगे। साझेदारी के काम में आपको फायदा मिल सकता है। किसी मित्र या सगे संबंधी की मदद करनी पड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें जीवनसाथी से मतभेद और कहासुनी होना संभव है।
कुंभ(Aquarius) कल का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। राशि से तीसरे भाव में चंद्रमा और भाग्य भाव में बुध शुक्र की युति से आपको कारोबार और काम में लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। आपकी कोई चाहत भी पूरी होगी और लंबे समय से अटक रहा आपका कोई काम भी पूरा हो सकता है। भाई बहनों से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है तो उसे दूर कर पाने में आप सफलता पाएंगे। किसी मामले में आपको कूटनीतिक जीत मिल सकती है।
मीन(Pisces)मीन राशि के लोगों के लिए कल 29 सितंबर का दिन चंद्रमा के दूसरे भाव में होने के अनुकूल बीतेगा। राशि स्वामी गुरु की भी शुभ स्थिति बनी हुई है जिससे आपको विदेशी क्षेत्र से और प्रबंधन क्षमता का फायदा मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आप बजट को संतुलित रख पाएंगे। मित्रों और पड़ोसियों से आपको सहयोग मिल पाएगा। कार्यक्षेत्र में काम में तेजी रहेगी। पूर्व में किए काम का भी आपको फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे। प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिेलेगा।

