जयपुर। जयपुर में आयोजित चार दिवसीय ‘ए टच ऑफ क्लास’ एग्ज़िबिशन का सोमवार को आखिरी दिन रहा। एग्ज़िबिशन में जयपुर के मेयर सुनील कोठारी ने शिरकत की। इस दौरान शकुन एडवरटाइजिंग के डायरेक्टर अखिल माहेश्वरी और एसजीएम ग्रुप के निदेशक जे.डी. माहेश्वरी भी मौजूद रहे।
दिवाली से पहले आयोजित इस एग्ज़िबिशन ने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया। यहां खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने इसे त्योहार की तैयारियों के लिए अच्छा विकल्प बताया। आगंतुकों का कहना था कि एक ही जगह पर अलग-अलग तरह के उत्पाद मिलने से दिवाली की खरीदारी आसान हो जाती है।
मेयर ने आयोजकों को दी शुभकामनाएं
एग्ज़िबिशन के अंतिम दिन मेयर सुनील कोठारी ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘ए टच ऑफ क्लास’ जैसे शो जयपुर में एक अलग तरह की पहल हैं। ऐसे आयोजनों के जरिए शहर के लोगों को नए कॉन्सेप्ट और बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पादों से जुड़ने का अवसर मिलता है।
कोठारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को आकर्षित करते हैं और बाजार में गुणवत्ता को बढ़ावा देने में भी मददगार हो सकते हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
चार दिनों तक चली इस एग्ज़िबिशन में दिवाली की खरीदारी के साथ-साथ शहरवासियों को एक ही मंच पर विभिन्न उत्पादों और विकल्पों को देखने का अवसर मिला।

