मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के बाजार में की दिवाली की खरीदारी,स्ट्रीट वेंडर्स को दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश

Jaipur Rajasthan

जयपुर, 06 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम को धनतेरस पर मानसरोवर के बड़ा बाजार में सपरिवार दीपावली पर्व की खरीददारी की। उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स से मिट्टी के दीये, पूजन सामग्री, रंगोली, बंदनवार आदि खरीदे तथा यूपीआई से भुगतान कर डिजिटल पेमेंट और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने खरीदारी के दौरान स्थानीय आमजन, छोटे विक्रेताओं और व्यापारियों को धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री को अपने बीच खरीददारी करते देखकर स्ट्रीट वेंडर्स एवं आमजन ने खुशी व्यक्त की। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किरण पथ स्थित बड़ा बाजार पहुंचने पर स्थानीय व्यापार मंडल ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।