आज का राशिफल 18 नवंबर 2026,बुधवार

Jyotish Jyotish/Religion

आज का राशिफल 18 नवंबर 2026,बुधवार

मेष(Aries)आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए आर्थिक कमाई के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण साबित होगा. व्यापार से जुड़े लोग अपनी योजनाओं पर पूरा फोकस रखेंगे, जिसका सीधा फायदा मुनाफे के रूप में मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को अगर बॉस कोई नया काम सौंपें, तो उसकी बारीकियों को पहले अच्छी तरह समझ लें, वरना चूक हो सकती है. खाली समय व्यर्थ गंवाने के बजाय कुछ नया सीखने में लगाएं. किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपका अटका हुआ काम कल पूरा हो जाएगा.

वृष(Taurus) आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है. किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. अगर आप पैसों की तंगी को लेकर परेशान थे, तो कल अचानक धन लाभ होने से बड़ी राहत मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. घर-परिवार के सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुनें और समझें, क्योंकि मनमर्जी से फैसला लेने पर अपनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. बेरोजगार युवाओं को नई नौकरी की खुशखबरी मिल सकती है.

मिथुन(Gemini)आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए कई मोर्चों पर बेहतरीन रहने वाला है. किसी मित्र या अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर किया गया निवेश भविष्य में लाभ देगा. कल आपको अचानक आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग हैं और आपका कोई सोचा हुआ कार्य पूरा होगा. ससुराल पक्ष के साथ चल रहे पुराने मतभेद खत्म होंगे और रिश्तों में मधुरता आएगी. किसी करीबी या दोस्त के लिए उपहार खरीद सकते हैं. आपकी कोई पुरानी गलती परिजनों के सामने आ सकती है. बच्चों के भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है.

कर्क(Cancer)सेहत के लिहाज से आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए राहत भरा रहेगा. अगर आप लंबे समय से किसी शारीरिक या मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे, तो कल उसका समाधान मिल सकता है. ऑफिस में कामकाज को लेकर कोई समस्या आ रही है, तो वरिष्ठ अधिकारियों से खुलकर बात करें. सितारों की चाल बताती है कि कल कड़ी मेहनत के बाद ही आपको मनचाही सफलता मिलेगी. घरेलू जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे. अगर किसी को पहले पैसा उधार दिया था, तो कल वह वापस मिल सकता है.

सिंह(Leo)आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए कुछ उलझनों भरा रह सकता है, हालांकि पुरानी परेशानियों से निजात भी मिलेगी. अगर आप जमीन या मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कागजी कार्रवाई में पूरी सतर्कता बरतें, अन्यथा काम अटक सकता है. कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने से मन खुश रहेगा. कल साझेदारी के व्यवसाय में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, वरना धोखा मिल सकता है. पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.

कन्या(Virgo) आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा. परिवार में चल रहे किसी भी विवाद को आपसी बातचीत से सुलझाना ही आपके हित में रहेगा. अगर निजी रिश्तों में तनाव है, तो संवाद से स्थिति सुधर सकती है. किसी काम को लेकर मन में थोड़ी चिंता रह सकती है. सरकारी नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना और प्रोत्साहन मिलेगा. कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. प्रेम जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से तनाव बढ़ सकता है, सावधान रहें.

तुला (Libra)आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा. परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से भागदौड़ और चिंता हो सकती है. आप अपने अधूरे कार्यों को निपटाने के लिए जी-जान लगा देंगे और किसी मित्र की मदद से सफलता भी हासिल करेंगे. जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा. कार्यस्थल पर अपने काम के प्रति लापरवाही न बरतें. दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

वृश्चिक(Scorpio)आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मिलाजुला और मध्यम फलदायी रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. मन में नकारात्मक विचारों को जगह न दें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें, सफलता जरूर मिलेगी. व्यापारी वर्ग को कल कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. नया वाहन खरीदने की इच्छा कल पूरी हो सकती है. जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. कल आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है

धनु(Sagittarius)आज का दिन धनु राशि के लोगों के लिए सामान्य और सुखद रहेगा. पुरानी यादें ताजा होंगी और किसी पुराने किस्से को याद करके चेहरे पर मुस्कान आएगी. ससुराल पक्ष से कल आपको विशेष लाभ मिलने के योग हैं. विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी. परिवार के बड़ों की सलाह मानकर काम करने से आर्थिक लाभ होगा. सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी, जिससे मान-सम्मान में इजाफा होगा और कुछ नया करने का अवसर मिलेगा.

मकर (Capricorn)आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. ऑफिस में काम का बोझ अधिक होने से मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं. लंबे अरसे बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी. वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जाना पड़ सकता है. संतान की शिक्षा और उपलब्धियों से मन गदगद रहेगा. नया व्यापार शुरू करने के लिए कल का दिन बेहद शुभ है. किराना कारोबारियों को कल अच्छा मुनाफा होगा.

कुंभ(Aquarius) आर्थिक मामलों में आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा. बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग या लोन लेकर नया काम शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है. दोस्तों के साथ पार्टी या कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है. कल एक से अधिक स्रोतों से धन आगमन के योग हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. किसी वरिष्ठ और प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो करियर को नई दिशा देगी.

मीन(Pisces)आज  का दिन मीन राशि के लोगों के लिए उन्नति के नए द्वार खोलेगा. कार्यक्षेत्र में कुछ नया और रचनात्मक करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपके मजबूत इरादे और मेहनत रंग लाएंगे. वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है, वाणी पर संयम रखें. नौकरीपेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि और प्रमोशन का लाभ मिल सकता है. कार्यस्थल पर अपने आसपास सक्रिय गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है.