पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जयपुर में जला ‘आशीर्वाद का दीया ’,डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने गोविंददेवजी मंदिर में किया दीप प्रज्वलन

Jaipur Rajasthan

जयपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जयपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर के प्रसिद्ध गोविंददेवजी मंदिर पहुंचीं और भगवान गोविंददेवजी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने मंदिर में दीप प्रज्वलित कर आरती में भी हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की ।

इस दौरान विधायक बालमुकुंद आचार्य सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई।

गोविंददेवजी मंदिर में दीप प्रज्वलन के दौरान श्रद्धा और आस्था का माहौल नजर आया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।