बिहार में एनडीए के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब,डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने की विकास और सुशासन की बात

National Politics

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए ने राज्य में अपनी रफ्तार तेज कर दी है। रामगढ़, मोहनियाँ और सासाराम में आयोजित नामांकन सह आशीर्वाद जनसभा में केंद्रीय मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि “बिहार विकास और सुशासन की राह पर आगे बढ़ रहा है, जनता एक बार फिर एनडीए के साथ खड़ी है।”

कार्यक्रम में डॉ. बैरवा ने भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह (रामगढ़), संगीता कुमारी (मोहनियाँ) और एनडीए प्रत्याशी स्नेहलता कुशवाहा (सासाराम) के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह एनडीए सरकार को ही राज्य के विकास, आत्मनिर्भरता और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ते देखना चाहती है।

इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व सांसद अरुण कुमार समेत अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।