जयपुर, 28 सितंबर 2025 —एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इंडिया (API), रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (RSSDI) एवं राजस्थान चैप्टर ऑफ इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन (InSH) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर रविवार प्रातः 6:00 बजे से पत्रिका गेट, जवाहर सर्किल, जयपुर में एक मेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
नेशनल API के माननीय महासचिव एवं एस एम एस अस्पताल के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ पुनीत सक्सेना ने बताया कि इस शिविर में आमजन को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करने एवं प्रारंभिक जांच व परामर्श उपलब्ध कराने का उद्देश्य रहा। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
सोसायटी के जॉइंट सेक्रेटरी एवं शिविर के कोऑर्डिनेटर डॉ मयंक गुप्ता ने बताया कि शिविर में निम्नलिखित नि:शुल्क जांच सुविधाएं प्रदान की गईं:
बीपी (रक्तचाप)
शुगर (रक्त शर्करा)
HbA1C
लिपिड प्रोफाइल
ईसीजी
बीएमआई
शिविर में इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन के राजस्थान चैप्टर के अध्यक्ष डॉ अरविंद गुप्ता, RSSDI के माननीय महासचिव डॉ राकेश पारीख, जयपुर API के चेयरमैन एवं एस एम एस अस्पताल के मेडिसिन विभाग के एच ओ डी डॉ महेंद्र अग्रवाल, सेक्रेटरी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने भी मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श प्रदान किया।
डॉ. मयंक ने कहा कि “स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता ही रोगों की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय है। ऐसे शिविरों के माध्यम से हम समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।”
इस शिविर ने न केवल सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया, बल्कि उन्हें विभिन्न प्रकार के हृदय रोगों के प्रति सजग भी किया।

