आज का राशिफल 8 अक्टूबर 2026,गुरूवार
मेष(Aries)मेष राशि वालों के लिए आज यानी 8 अक्तूबर का दिन बहुत ही अच्छा और अनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति के कई अवसरों में वृद्धि होगी। आय में इजाफा होगा और पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे आपको कठिन कामों में भी राहत मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में बेहतर अवसर मिलेंगे। प्रमोशन के अच्छे योग है। वहीं अगर प्रेम रिश्तों की बात करें इसमें आपको अपने साथी संग बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा।
वृष(Taurus) आज अपनी चतुराई और सूझ-बूझ से आप मुश्किल परिस्थितियों का समाधान निकाल लेंगे. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं. सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. किसी महत्वपूर्ण काम में मकर राशि के व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है.
मिथुन(Gemini) आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा और किसी पुराने काम से फायदा मिलने की संभावना है. हालांकि लॉटरी, जुआ और सट्टे जैसे जोखिम भरे मामलों से दूरी बनाए रखें.
कर्क(Cancer) आज राजकीय मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कारोबार में भी कुछ उलझनें बढ़ सकती हैं. किसी जरूरी काम में कागजी प्रक्रिया या देरी आपकी चिंता बढ़ा सकती है. इसलिए जल्दबाजी से बचें और हर काम सोच-समझकर करें.
सिंह(Leo)आय की तुलना में खर्च बढ़ने से आपकी बचत प्रभावित हो सकती है. अचानक आए खर्च के कारण मन थोड़ा उदास रह सकता है. हालांकि परेशान होने के बजाय आर्थिक स्थिति को संभालने की कोशिश करें. धैर्य रखने से स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होगी.
कन्या(Virgo) आज प्रेम और रोमांस के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है और पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. अविवाहित लोगों के जीवन में भी किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है. साथ ही नई कार्ययोजना बनाने के लिए दिन अच्छा है.
तुला (Libra) स्वजन और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. किसी करीबी के साथ मिलकर किया गया काम फायदा पहुंचा सकता है. व्यापारिक यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है और इस दौरान नए अवसर मिलने के संकेत हैं. संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा.
वृश्चिक(Scorpio)आज संतान और जीवनसाथी को लेकर मन में चिंता रह सकती है. किसी बात को लेकर परिवार में तनाव महसूस हो सकता है. मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से निराशा भी हो सकती है. ऐसे समय में नकारात्मक सोच से बचें और अपना प्रयास जारी रखें.
धनु(Sagittarius)आज भाग्योदय के अवसर प्राप्त होंगे. दिन में कुछ ऐसी सकारात्मक घटनाएं हो सकती हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं और आत्मविश्वास मजबूत होगा. किसी महत्वपूर्ण फैसले में भी भाग्य का साथ मिल सकता है.
मकर (Capricorn)आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दैनिक कार्य आसानी से पूरे होंगे और कामकाज में संतुष्टि मिलेगी. किसी पुराने काम में वृषभ राशि के व्यक्ति से मिली सलाह या सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. मेहनत और सही योजना से आगे बढ़ेंगे तो अच्छा परिणाम मिलेगा.
कुंभ(Aquarius) आज दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन लंबित काम पूरे करने में सफलता मिलेगी. काम की अधिकता के बावजूद परिस्थितियां सामान्य बनी रहेंगी. प्रेम संबंधों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. पार्टनर के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत भी हो सकती है.
मीन(Pisces)आज विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपने काम को लेकर सतर्क रहें. संतान पक्ष को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा. किसी बात को लेकर भावनात्मक प्रतिक्रिया देने से बचें. संयम और समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा.

