अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 275 हो गई है। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। DNA जांच में पुष्टि के बाद अब उनका शव परिजनों को सौंपा जाएगा और राजकोट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रविवार सुबह तक 248 शवों के DNA सैंपल लिए गए, जिनमें से 31 की पहचान हो चुकी है। अब तक 20 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं और संबंधित डेथ सर्टिफिकेट भी जारी कर दिए गए हैं।
शवों को सुरक्षा के साथ एम्बुलेंस के जरिए गृहनगर भेजा जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने 230 टीमें तैनात की हैं, जो मृतकों के परिजनों से सीधे संपर्क में हैं। साथ ही 192 एम्बुलेंस और अन्य वाहन स्टैंडबाय पर रखे गए हैं।
11 विदेशी नागरिकों के परिजन भी आज अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। शवों के लिए 170 ताबूत तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें से करीब 100 वडोदरा से अहमदाबाद भेजे जा चुके हैं। शेष ताबूतों का निर्माण जारी है।
यह हादसा देश के लिए एक गहरा शोक बनकर सामने आया है, जिसकी जांच अब कई एजेंसियां कर रही हैं।

