राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि राजस्थान में वन स्टेट वन इलेक्शन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि एक साथ सभी चुनाव कराना व्यवहारिक तौर पर कठिन है।
गुप्ता ने बताया कि अगले 10 दिनों में निकाय और पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी जाएगी और दो माह के भीतर चुनाव संपन्न करा दिए जाएंगे। जिन निकायों और पंचायतों का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है, वहां चुनाव अनिवार्य रूप से होंगे।
उन्होंने संकेत दिया कि अगले सप्ताह तक पंचायती राज चुनाव का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी हो सकता है। राजस्थान उच्च न्यायालय की सख्ती को देखते हुए चुनाव आयोग जल्द ही कैलेंडर जारी करेगा और अगले हफ्ते तक तारीखों का ऐलान होने की संभावना है।

