इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर 19 टीम का ऐलान, CSK के आयुष महात्रे होंगे कप्तान, वैभव सूर्यवंशी भी टीम में

Front-Page National Sports

मुंबई : उभरते स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में अपने-अपने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने का पुरस्कार मिला है । दोनों को आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में जगह मिली है। आयुष महात्रे को टीम का कप्तान बनाया गया है ।

यह दौरा 24 जून से 23 जुलाई तक चलेगा, जिसमें 50 ओवर का अभ्यास मैच, पांच मैचों की यूथ वनडे सीरीज और इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच शामिल हैं। मुंबई के अभिज्ञान कुंडू को उनका उपकप्तान बनाया गया है।

पिछले साल की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्होंने इस सीजन में उन्होंने सात मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 252 रन बनाए हैं।

वहीं, म्हात्रे को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की चोट के कारण मध्य सीजन में शामिल किया गया था। 17 वर्षीय मुंबई के इस सलामी बल्लेबाज ने छह मैचों में 206 रन बनाए हैं, जिनमें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 94 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी भी शामिल है। उन्होंने चेन्नई की कमजोर बल्लेबाजी इकाई को मजबूती दी है।

भारत अंडर19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर)।