बीसीसीआई ने 2026-27 सीजन का प्रोग्राम जारी किया,17 शहरों में होंगे 22 इंटरनेशनल मैच

Front-Page National

बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया ने 2026-27 सीजन के लिए टीम इंडिया के घरेलू इंटरनेशनल मैचों का प्रोग्राम घोषित कर दिया है। इस सीजन में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं।

यह मुकाबला देश के 17 अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे और सीजन की शुरुआत सितंबर 2026 में होगी।

इस दौरान वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम, श्रीलंका क्रिकेट टीम, जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम भारत का दौरा करेगी।

सीजन की शुरुआत 27 सितंबर 2026 को वेस्टइंडीज के दौरे से होगी, जिसमें तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। वनडे मुकाबले तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे, जबकि टी20 मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में आयोजित किए जाएंगे।

दिसंबर 2026 में श्रीलंका लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए भारत आएगा, जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे।

इसके बाद जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा। ये मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे।

सीजन का मुख्य आकर्षण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी होगा, जब ऑस्ट्रेलिया 21 जनवरी 2027 से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा भारत आएगा। इस सीरीज की शुरुआत नागपुर से होगी, जबकि अन्य मैच चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे