भाजपा ने 7 जिलों में निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने,अब तक 23 जिलों में निर्वाचन पूरा

Jaipur Rajasthan

भाजपा ने मंगलवार को राजस्थान के 7 जिलों—चूरू, सीकर, पाली, जालोर, जैसलमेर, राजसमंद और बांसवाड़ा—में जिलाध्यक्षों का निर्विरोध निर्वाचन पूरा कर लिया। अब तक संगठन के 44 जिलों में से 23 जिलाध्यक्षों का चुनाव संपन्न हो चुका है।

पार्टी अगले तीन दिनों में शेष 21 जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी करेगी। भाजपा अपने संगठन चुनाव कार्यक्रम में करीब एक महीने पीछे चल रही है। पहले 30 दिसंबर 2024 तक जिलाध्यक्षों का चुनाव और 15 जनवरी तक प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन होना था। अब पार्टी ने 31 जनवरी तक जिलाध्यक्ष और 5 फरवरी तक प्रदेशाध्यक्ष चुनने का लक्ष्य तय किया है।