सब-जूनियर राष्ट्रीय टेनिकॉइट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान की बालक-बालिका टीमें फगवाड़ा पहुंचीं

Jaipur Rajasthan Sports

जयपुर, 17 अक्टूबर। टेनिकॉइट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 38वीं सब-जूनियर नेशनल टेनिकॉइट चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका) का आयोजन 17 से 21 अक्टूबर 2026 तक डिवाइन पब्लिक स्कूल, फगवाड़ा, पंजाब में हो रहा है।

राजस्थान टेनिकॉइट संघ के मानद सचिव यश प्रताप सिंह ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये राजस्थान की बालक व बालिका टीमें फगवाड़ा पहुँच गई है। टीम में 6 बालक, 5 बालिका खिलाड़ी, 2 कोच एवं 2 मैनेजर शामिल हैं।

बालक वर्ग में विकाश (सिंगल्स), रोहित (सिंगल्स), अरविन्द गिरी (डबल्स), लवेश रावत (डबल्स), पवन (मिक्स्ड डबल्स) एवं जयवर्धन सिंह (पार्टिसिपेंट) टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। बालक वर्ग के कोच राकेश प्रजापत एवं मैनेजर सुखदेव राम होंगे।

बालिका वर्ग में शौर्या सिंह (सिंगल्स), भावना (सिंगल्स), आइना (डबल्स), पूजा गुर्जर (डबल्स), मानसी तेली (मिक्स्ड डबल्स) भाग लेंगी। बालिका वर्ग के कोच यशपाल सिंह चौहान एवं मैनेजर सुश्री सीमा होंगी।

प्रतियोगिता में लगभग सभी राज्यों की टीमें भाग लेंगी। चैंपियनशिप डेविस कप पद्धति (लीग-कम-नॉकआउट) पर खेली जाएगी।