जेलेंस्की-मोदी फोन वार्ता:रूस पर दबाव,शांति प्रयासों में भारत का समर्थन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर लंबी बातचीत की। सोशल मीडिया मंच X पर जानकारी साझा करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि चर्चा में द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक कूटनीति पर विस्तार से बात हुई। उन्होंने पीएम मोदी को रूस के हालिया हमलों, खासकर जापोरिझिया के बस स्टेशन […]

Read More

डबल इंजन सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध:पीएम फसल बीमा क्लेम भुगतान कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

पीएम फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश के 9 लाख 70 हजार से अधिक किसान लाभान्वित, 1426 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम का हुआ भुगतान झुंझुनूं/जयपुर, 11 अगस्त। केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ और किसान भारत की आत्मा है। हमारी डबल इंजन […]

Read More

दिल्ली में सांसदों के लिए बने 184 नए फ्लैट्स का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए बने 184 नए टाइप-7 फ्लैट्स का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने ‘सिंदूर’ का पौधा लगाया और श्रमिकों से मुलाकात की। उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि इन चार टावरों को भारत की चार महान नदियों — कृष्णा, […]

Read More

फतेहपुर में मकबरे पर भगवा झंडा,बवाल के बाद हालात तनावपूर्ण

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर ज़िले में ईदगाह परिसर में बने एक मकबरे पर भगवा झंडा लगाने को लेकर बवाल हो गया। घटना सोमवार सुबह अबूनगर इलाके में हुई, जब हिंदू संगठनों के लोग मकबरे को मंदिर बताते हुए वहां तोड़फोड़ करने लगे और छत पर चढ़कर भगवा झंडा लगा दिया। मकबरे पर झंडा लगने के […]

Read More

वोटर वेरिफिकेशन विवाद:विपक्षी सांसदों का संसद से चुनाव आयोग तक मार्च,कई नेता हिरासत में

दिल्ली में सोमवार को विपक्षी दलों के करीब 300 सांसदों ने वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर संसद मार्ग थाने ले जाया गया। प्रदर्शन के […]

Read More

सात समंदर पार यूरोप में भी धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार,भारत-माल्टा के संबंधों के 60 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया समारोह,राजस्थानी लोकनृत्यों की दी गई प्रस्तुति।

Malta, August 10, 2025धोली मीना ने राजस्थानी समुदाय के साथ माल्टा में मनाया रक्षाबंधन।धोली मीना ने भारतीय संस्कृति परिषद के तत्वावधान में माल्टा पहुंचे राजस्थानी कलाकारों महबूब ख़ान लांगा ग्रुप जिसमें महबूब ख़ान, रोशन ख़ान, इंसाफ़, मूला ख़ान, खेता ख़ान, गाजी ख़ान, रहीम ख़ान, पूजा कुमारी राठौर, लीला कालबेलिया, चनाना कालबेलिया एवं माल्टा में रह […]

Read More

पाकिस्तान से दोबारा युद्ध की आशंका:थल सेनाध्यक्ष का बयान,‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर खुलकर बोले

भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ अगला युद्ध जल्द हो सकता है और सेना को उसी के अनुसार तैयार रहना होगा। उन्होंने यह टिप्पणी 4 अगस्त को आईआईटी मद्रास में ‘अग्निशोध’—इंडियन आर्मी रिसर्च सेल (IARC)—के उद्घाटन के दौरान की, जिसका वीडियो अब सामने आया है। जनरल द्विवेदी ने […]

Read More

बेंगलुरु में पीएम मोदी का दौरा:मेट्रो और वंदे भारत का उद्घाटन,अमेरिका को अप्रत्यक्ष जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक दौरे पर रहे, जहां उन्होंने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान पर बिना नाम लिए प्रतिक्रिया भी दी। मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक […]

Read More

भारत ने अमेरिकी हथियारों की खरीद पर लगाई रोक,टैरिफ विवाद के बीच लिया गया फैसला

अमेरिका के साथ बढ़ते टैरिफ विवाद के बीच भारत ने नए अमेरिकी हथियार और सैन्य विमानों की खरीद फिलहाल टाल दी है। रॉयटर्स ने दो भारतीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 3.6 अरब डॉलर (करीब 31,500 करोड़ रुपये) के रक्षा सौदों को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। […]

Read More

सीतामढ़ी में अमित शाह और नीतीश कुमार ने जानकी मंदिर का भूमिपूजन किया,शाह ने विपक्ष पर बोला हमला

सीतामढ़ी, बिहार — केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सीतामढ़ी में माता जानकी मंदिर के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मंच पर मौजूद रहे। भारी बारिश के बीच हुए इस आयोजन में गृहमंत्री शाह ने मंदिर की पहली ईंट रखी। बताया […]

Read More