CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी,पास प्रतिशत घटकर 85.20% हुआ

Front-Page National Youth

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 3.9% कम है।

इस बार परीक्षा के लिए 18.57 लाख से ज़्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13% दर्ज किया गया। ट्रांसजेंडर छात्रों का परिणाम 100% रहा।

CBSE ने इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की। बोर्ड के अनुसार, 5.32% छात्रों ने 90% से ज़्यादा अंक हासिल किए, जबकि करीब 0.97% छात्रों ने 95% से ज़्यादा अंक प्राप्त किए।

क्षेत्रीय प्रदर्शन में तिरुवनंतपुरम सबसे आगे रहा, जहां पास प्रतिशत 95.62% दर्ज किया गया। इसके बाद चेन्नई और बेंगलुरु का स्थान रहा। दिल्ली पश्चिम क्षेत्र का परिणाम 92.34% और दिल्ली पूर्व का 91.73% रहा।

सीबीएसई में केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालयों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। दोनों का पास प्रतिशत 98% से अधिक दर्ज किया गया।

सीबीएसई ने इस वर्ष उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में पूरी तरह डिजिटल ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली लागू की। बोर्ड का कहना है कि इससे अंकों की गणना और डेटा एंट्री में सटीकता को कम करने में मदद मिली है।

छात्र अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर देख सकते हैं। बोर्ड ने बताया कि अधिसूचना परीक्षा 15 जुलाई 2026 को आयोजित होगी, जबकि आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू होगी।