कार्यशैली से अलग पहचान बना रहे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,व्यस्त दिनचर्या में जनसेवा को प्राथमिकता

Jaipur Rajasthan

जयपुर/टोंक। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली निरंतर चर्चा में है। परिश्रम और जनसेवा के लिए समर्पित मुख्यमंत्री शुक्रवार को दोपहर टोडारायसिंह पहुँचे, जहाँ उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को संबोधित किया। इस अवसर पर 60 हजार लोगों ने 60 हजार पौधे लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया।

इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे जयपुर लौटे और सीएम कार्यालय में देर रात तक कामकाज निपटाया। उन्होंने ब्राज़ील के राजदूत से मुलाकात की और राज्य के आभूषण, टेक्सटाइल, लेदर व हैंडीक्राफ्ट उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

मुख्यमंत्री ने इसी दौरान ‘द गिविंग गोल’ कैम्पेन, दधीचि जयंती समारोह तथा ‘राज प्लास्ट 2025’ मेगा एग्जीबिशन के पोस्टर का भी विमोचन किया।

भजनलाल शर्मा बीते कई दिनों से सीएमओ में देर रात तक बैठकर कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। उनकी इस कार्यशैली से प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।