राजस्थान में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में नई औद्योगिक भूमि आवंटित करने के महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राम कोदिया (कोटड़ी, भीलवाड़ा) में 20.80 हैक्टेयर, परबतसर (डीडवाना-कुचामन) की भकरी मौलास में 71.59 हैक्टेयर, तथा फलौदी तहसील (जिला जोधपुर) के ग्राम हाजीसागर और टेणानाडी में कुल 49.82 हैक्टेयर भूमि रीको (RIICO) को औद्योगिक प्रयोजन के लिए आवंटित की गई है।
सरकार का कहना है कि इन निर्णयों से प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को नई गति मिलेगी, स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और निवेश वातावरण को और सुदृढ़ बनाया जाएगा।

