अंता उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो कल,वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह भी रहेंगे साथ

Politics Rajasthan Rajasthan-Others

बारां, 6 नवंबर — अंता विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरूवार को चुनावी दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे मांगरोल (जिला बारां) के हैलीपैड पर पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक भव्य रोड शो करेंगे।

रोड शो मांगरोल के सुभाष चौक से शुरू होकर आज़ाद चौक होते हुए सिसवाली तिराहे तक निकलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मुख्यमंत्री के रोड शो के लिए विशेष रथ तैयार किया गया है, जिस पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद दुष्यंत सिंह, भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन और ज़िलाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।

रोड शो के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसे अंता विधानसभा में चुनावी समीकरण बदलने वाला माना जा रहा है।