सीएम भजनलाल शर्मा ने दीपावली स्नेह मिलन समारोह में की रामा-श्यामा,प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

Jaipur Rajasthan
जयपुर, 10 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे। मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। 

मुख्यमंत्री ने भी सभी का आत्मीयता के साथ अभिवादन स्वीकार करते हुए दीपोत्सव की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने उपस्थित लोगों से सहज संवाद कर दीपावली की खुशियां साझा कीं तथा उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता रही।