मकान गिरने की सूचना पर आरबीएम अस्पताल पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा,घायलों से की मुलाकात

Bharatpur Rajasthan Rajasthan-Others

जयपुर/भरतपुर, 7 सितम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को भरतपुर के सेवर कस्बे में मकान गिरने की घटना की सूचना मिलते ही आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि घायलों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही, राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो और व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सोमवार को भरतपुर दौरे पर थे। उन्होंने मकान गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासन को त्वरित राहत एवं उपचार कार्य उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया।