कांग्रेस नेता वी. डी. सतीशन को केरल में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके साथ ही उनके राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। विधानसभा चुनाव के करीब 10 दिन बाद कांग्रेस आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगाई।
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में के. सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के नाम भी चर्चा में थे। पार्टी के भीतर कई दौर की बैठकें और दिल्ली में मंथन के बाद आखिरकार सतीशन को नेतृत्व सौंपने का फैसला लिया गया।
61 वर्षीय सतीशन परावूर सीट से लगातार छठी बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने 2026 केरल विधानसभा चुनाव में CPI उम्मीदवार ई टी टाइसन मास्टर को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। वे 2021 से केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे थे और वाम सरकार के खिलाफ कांग्रेस के प्रमुख दावेदारों में शामिल रहे।
केरल में कांग्रेस ने यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने 140 सीटों पर जीत हासिल की है। इनमें कांग्रेस को 63 सीटें मिलीं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के भीतर अलग-अलग गुट सक्रिय थे। एक धड़ा सतीशन को आक्रामक और जनाधार वाले नेता के रूप में आगे बढ़ाना चाहता था, जबकि दूसरा धड़ा केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के पक्ष में था।कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद अब पार्टी राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

