सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए

Front-Page National

एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। उन्हें पहले वरीयता के 452 वोट मिले, जबकि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए। इस तरह राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

कांग्रेस ने दावा किया था कि इंडिया गठबंधन के पक्ष में 315 सांसद मतदान करेंगे, लेकिन रेड्डी को 15 वोट कम मिले। इस चुनाव में बीआरएस और बीजेडी ने भाग नहीं लिया। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और बीजेडी के 7 सांसद हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के एकमात्र सांसद ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मतदान नहीं किया।

गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक था।