दशलक्षण पर्व संयम,क्षमा और आत्मशुद्धि का अवसर है:बिरला

Kota Rajasthan

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को विज्ञान नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व पर पूज्य गणिनी श्रमणी आर्यिकारत्न विभाश्री माताजी के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर बिरला ने कहा कि दशलक्षण पर्व जीवन में संयम, करुणा, त्याग, क्षमा और आत्मशुद्धि का अवसर है। इन गुणों को अपनाकर हम परिवार और समाज में सहिष्णुता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों का वातावरण स्थापित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जैन धर्म के आदर्श हमें परस्पर प्रेम, विश्वास और भाईचारे की सीख देते हैं। बिरला ने उपस्थित जनों से आह्वान किया कि हम सभी अपने जीवन में क्षमा, करुणा और त्याग को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।