आईपीएल:दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हराया,समीर रिजवी की मैच जिताऊ पारी

Front-Page National Sports TATA IPL 2026

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से मात दी। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने 142 रनों का लक्ष्य 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 105 रन तक 6 विकेट गिर गए थे। इसके बाद शाहबाज अहमद ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आकर पारी संभाली और स्कोर को 141 तक पहुंचाया। लखनऊ की ओर से अब्दुल समद ने 36 और मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए।

दिल्ली की शुरुआत भी कमजोर रही और पावरप्ले में ही 4 विकेट गिर गए। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभालते हुए शतकीय साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। रिजवी ने 70 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता, जबकि स्टब्स ने 39 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजी में दिल्ली के लिए थंगारसु नटराजन और लुंगी एनगिडी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहसिन खान और मोहम्मद शमी को 1-1 विकेट मिला।इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है।