उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रामनवमी पर सिटी पैलेस में की पूजा-अर्चना,प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

Jaipur Rajasthan

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर सिटी पैलेस स्थित सीताराम जी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए भगवान श्री राम से सभी के जीवन में खुशहाली, सद्भाव और उन्नति का आशीर्वाद मांगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी का यह पावन पर्व हमें धर्म, सत्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस शुभ अवसर की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।