दुर्गाष्टमी पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया कन्या पूजन,बोलीं—‘कन्या ही देवी का स्वरूप’

Jaipur Rajasthan

जयपुर। दुर्गाष्टमी के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कच्ची बस्ती की 101 कन्याओं का पूजन कर उन्हें देवी का स्वरूप बताते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विधि-विधान से कन्याओं के पैर धोए, तिलक किया, आरती उतारी और अपने हाथों से भोजन भी कराया।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र में माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा का उद्देश्य समाज में सुख-शांति और समृद्धि की कामना है। उन्होंने कन्याओं से संवाद किया और उन्हें उपहार भी भेंट किए।

दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चियों में शिक्षा को लेकर उत्साह बढ़ा है और समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बेटों और बेटियों दोनों को समान अवसर मिलना चाहिए, ताकि बेटियां आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बन सकें।