“बेतिया में गरजीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी,कहा – बिहार को ‘विकसित राज्य’ बनाने के लिए फिर चाहिए NDA की पूर्ण बहुमत सरकार”

National Politics

बेतिया, बिहार:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच आज बेतिया में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हिस्सा लिया। यह सभा भाजपा प्रत्याशी रेणु देवी (बेतिया), नारायण प्रसाद (नौतन) और विनय बिहारी (लौरिया) के नामांकन के समर्थन में आयोजित की गई थी।

दिया कुमारी ने जनता से NDA प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बिहार अब ‘विकसित राज्य’ बनने की दिशा में अग्रसर है। यहां की जनता का विश्वास, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और एनडीए का ठोस नेतृत्व एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार सुनिश्चित करेगा।”

उन्होंने महागठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि – राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पूरा महागठबंधन सिर्फ़ जनता को धोखा देने और झूठे वादों से गुमराह करने में लगे हैं। अब बिहार की जनता को इनके बहकावे में नहीं आना है।”

दिया कुमारी ने NDA सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि बिहार में सड़क निर्माण, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण योजनाओं के कारण आम जनता को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आत्मनिर्भर भारत का सपना, अब आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में बदल रहा है।

वही उन्होंने कहा “बिहार की जनता देशभर में अपना अहम योगदान देती है। मेरी जीत में भी बिहारवासियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। अब समय है कि हम मिलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान दें और एक बार फिर मोदी जी के हाथ मज़बूत करें।”

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद संजय जायसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनीकांत कुशवाह सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि, महिला कार्यकर्ता और एनडीए के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।