जोधपुर में आयोजित मारवाड़ राजपूत सभा के कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का भव्य अभिनंदन किया गया। समाज के लोगों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया।
अपने संबोधन में दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से कार्य कर रही है और समाज के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। उन्होंने जोधपुर से अपने पारिवारिक रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि यह भूमि उनके लिए विशेष महत्व रखती है।
उपमुख्यमंत्री ने समाज से आह्वान किया कि बेटों की तरह बेटियों को भी समान अवसर दें और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें।
इस मौके पर सभा अध्यक्ष हनुमान सिंह, विधायक हम्मीर सिंह भायल, जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

