उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता को सराहा, दूदू में ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देते हुए UPI से की चाय की भुगतान

Ajmer Rajasthan Rajasthan-Others

अजमेर/दूदू, 10 अक्टूबर — उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शनिवार को अजमेर के गुजराती उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ‘विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत’ विषयक चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की कलाकृतियों का अवलोकन किया और विजेताओं को सम्मानित किया।

डॉ. बैरवा ने कहा कि युवा पीढ़ी में देश के भविष्य को लेकर जो उत्साह और रचनात्मकता दिखाई दे रही है, वह सचमुच प्रेरणादायक है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री के साथ चंद्रकांत भाई पटेल (ट्रस्टी अध्यक्ष), रमेश सोनी (अजमेर शहर जिलाध्यक्ष), नीरज जैन (उप महापौर), नितिन भाई मेहता (गुजराती समाज अध्यक्ष) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसके बाद उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने दूदू में ‘मंगल चाय घर’ नामक स्थानीय चाय की थड़ी पर आम नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने चाय का आनंद लेते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को प्रोत्साहित किया और ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के तहत UPI से भुगतान कर डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दिया।

डॉ. बैरवा ने कहा कि “स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को अपनाना ही सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान है।”