अंता उपचुनाव:उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा बोले—“अंता इतिहास बनाएगा,प्रचंड बहुमत से खिलेगा कमल”

Rajasthan Rajasthan-Others

अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए जनसंपर्क अभियान के दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि जनता का उत्साह और समर्थन इस बार भाजपा की प्रचंड जीत का संकेत दे रहा है।

डॉ. बैरवा ने भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में ग्राम बडवा, धाकड़खेड़ी और रायपुरिया में जनसंपर्क किया। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील की।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अंता विधानसभा क्षेत्र ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ जनता तक पहुंचा है।

इस अवसर पर बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, प्रदेश मीडिया प्रवक्ता मदन प्रजापत, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राहुल नागर और शांतिलाल, अंता नगर पालिका चेयरमैन रामेश्वर सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।