री-NEET परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा:धर्मेंद्र प्रधान ने ‘फूलप्रूफ’ और पारदर्शी परीक्षा कराने के दिए निर्देश

Front-Page National

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने री-NEET (यूजी) परीक्षा की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पिछली परीक्षा में सामने आई सभी कमियों को दूर किया जाए।

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आयोजित हो और राज्यों में जिला कलेक्टरों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ समन्वय बैठकें कर व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ छात्रों के लिए परिवहन, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।