दिया कुमारी ने चलाया स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान,प्रबुद्धजनों का सम्मान कर विकास पर किया संवाद:‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Jaipur Rajasthan

जयपुर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया और स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

इसके बाद उन्होंने प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, पूर्व सैनिकों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान किया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और विकास कार्यों पर संवाद भी आयोजित किया गया।

दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में व्यापक बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को राष्ट्र निर्माण की प्रेरक शक्ति बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की।