नई दिल्ली:-वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा उलटफेर रविवार को हुआ। अफगानिस्तान ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 69 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में 14 लगातार हार के बाद जीत दर्ज की और 2019 की चैंपियन को ही हरा दिया।
नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम ने इंग्लैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 49.5 ओवर में 284 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 215 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान के स्पिनर्स गेमचेंजर रहे मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी और राशिद खान ने 8 विकेट लिए। मुजीब और राशिद 3-3 विकेट लिए, जबिक नबी को 2 विकेट मिले।
5वीं बार उलटफेर का शिकार हुआ इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में 5वीं बार उलटफेर का शिकार हुई। इससे पहले 1992 में टीम को जिम्बाब्वे ने 9 रन से हराया। 2011 में टीम को आयरलैंड ने 3 और बांग्लादेश ने 2 विकेट से हराया था। वहीं 2015 में भी टीम को बांग्लादेश ने ही 15 रन से हराकर उलटफेर किया था। अब 2023 में अफगानिस्तान ने हराकर इंग्लैंड को 5वीं बार वर्ल्ड कप में उलटफेर का कड़वा स्वाद चखाया।
बटलर, लिविंगस्टन सस्ते में आउट
शुरुआती 10 ओवर में 2 विकेट लेने के बाद अफगानिस्तान ने दबाव बनाना जारी रखा। टीम ने डेविड मलान को 32, जोस बटलर 9, लियम लिविंगस्टन 10 और सैम करन भी 10 रन बनाकर आउट हो गए। टीम का स्कोर 68/2 से 138 रन पर 6 विकेट हो गया।
शुरुआती 10 ओवर में इंग्लैंड ने 2 विकेट गंवाए
285 रन के टारगेट को डिफेंड करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने अच्छी शुरुआत की। टीम ने दूसरे ही ओवर में ही इंग्लिश ओपनर जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन भेज दिया। 7वें ओवर में जो रूट भी बोल्ड हो गए। हालांकि टीम ने 10 ओवर में 52 रन बना लिए।
ऐसे गिरे इंग्लैंड के विकेट
- पहला (जॉनी बेयरस्टो- 2 रन): दूसरे ओवर की पहली बॉल फजलहक फारूकी ने गुड लेंथ पर इनस्विंगर फेंकी। बॉल सीधे बेयरस्टो के पैड्स पर लगी और वह LBW हो गए।
- दूसरा (जो रूट- 11 रन): 7वें ओवर की पांचवीं बॉल मुजीब उर रहमान ने गुड लेंथ पर गूगली फेंकी। रूट बोल्ड हो गए।
- तीसरा (डेविड मलान- 32 रन): 13वें ओवर की चौथी बॉल मोहम्मद नबी ने ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ फ्लाइटेड फेंकी। मलान कवर्स पर कैच हो गए।
- चौथा (जोस बटलर- 9 रन): 18वें ओवर की दूसरी बॉल नवीन-उल-हक ने गुड लेंथ पर इन स्विंगर फेंकी। जोस बटलर बोल्ड हो गए।
यहां से अफगानिस्तान की पारी…
इकराम ने 58, मुजीब ने 28 रन बनाए
अफगानिस्तान ने 190 रन के स्कोर पर ही अपने 6 विकेट गंवा दिए। हशमतुल्लाह शहीदी 14, अजमतुल्लाह ओमरजई 19 और मोहम्मद नबी 9 रन ही बना सके। यहां से राशिद खान ने 23 रन की पारी खेली, उनके आउट होने के बाद मुजीब उर रहमान ने तेजी से 16 गेंद पर 28 रन बनाए। वहीं इकराम अलीखिल 58 रन बनाकर आउट हुए और टीम का स्कोर 275 रन के पार पहुंचा।
रूट-लिविंगस्टन को 1-1 विकेट मिला
इंग्लैंड से लेग स्पिनर आदिल रशीद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। तेज गेंदबाजों में मार्क वुड को 2 और रीस टॉप्ली को एक सफलता मिली। वहीं पार्ट टाइमर लियम लिविंगस्टन और जो रूट ने एक-एक विकेट झटका। रूट ने मैच में 4 कैच भी पकड़े।
गुरबाज का अर्धशतक
अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने महज 57 बॉल पर 80 रन बनाए। इस पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। गुरबाज अपने करियर में 3 फिफ्टी और 5 सेंचुरी लगा चुके हैं।
गुरबाज-जादरान के बीच शतकीय साझेदारी
अफगानिस्तान का पहला विकेट 114 रन पर गिरा। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान के बीच पहले विकेट के लिए सेंचुरी पार्टनरशिप हुई। दोनों ने 101 बॉल पर 114 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को आदिल रशीद ने जादरान को आउट कर के तोड़ा।
पावरप्ले में अफगानिस्तान ने बगैर नुकसान के 79 रन बनाए
पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने अफगानिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई। टीम ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 79 रन बनाए।
इंग्लैंड-अफ़ग़ानिस्तान मैच की फोटोज….
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8e8VYrWoAAcprH.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8esHq_W0AAxB-C.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8esHtOX0AAdKFe.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8eJV7aW0AE_8lc.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8eJbh-XsAA95_l.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8eJbj6XUAAZ95v.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8eJXr9WUAAlKkY.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8eJfkgWgAAV4a7.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8eJfmxXkAASdOQ.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8efz82XUAARvKm.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8efz81XIAAA99N.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8d1kaJXcAABYWh.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8d1lFhW4AA6t02.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8ekT8vWAAAAWry.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8ery8DXoAE5P67.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8eml30X0AAVoZl.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8efz82XsAEcFtU.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8eg4mjW8AAqm33.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8eg4mhXMAArUS9.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8eI_8CXYAAvHRe.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8eJVb_WsAA8qxg.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fGlgqWUAADV9h.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fC1ncXEAAwjmv.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fdX1eWYAA6vA8.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fdX3nWQAABklD.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fa51cXwAA19AJ.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fZYdnXoAASQRa.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fNkvKW0AA4oCi.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fNkvMWMAAJP7B.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fL7hsXkAAoYmS.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fL7j2WQAAv8be.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fL81KXwAAv3yM.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fL9v-XkAANpjl.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fL_YfXcAA_Z9v.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fAN9hWMAAwaQB.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fARJ-WIAAc2-5.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fARMyXkAA_P5m.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fAUV0XIAAv7ap.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fAXcgWgAABZvl.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fAaAVWYAAy7Kx.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8eewbPXwAApT7Z.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8eewbNWUAAxb8f.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8eewbQXwAE9mgw.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8eewnBWUAA89Ws.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8eI_7_XQAE1bFb.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fL_auWIAADt91.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fJvw3XcAAne7n.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fJwbmWcAAsRR2.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fDNtgWYAAyBo-.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/10/F8fDNwVXMAE1I7B.jpeg?ssl=1)
ऐसे गिरे अफगानिस्तान के विकेट
- पहला (इब्राहिम जादरान- 28 रन) : 17वें ओवर की चौथी बॉल पर आदिल रशीद ने जो रूट के हाथों कैच कराया।
- दूसरा (रहमत शाह- 3 रन) : 19वें ओवर की चौथी बॉल पर आदिल रशीद ने जोस बटलर के हाथों कैच कराया।
- तीसरा (रहमानुल्लाह गुरबाज- 80 रन) : 19वें ओवर की पांचवीं बॉल पर मिड विकेट पर फील्डिंग कर रहे सब्स्टिट्यूट डेविड विली ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों में थ्रो फेंका और गुरबाज रन आउट हो गए।
- चौथा ( अजमतुल्लाह ओमरजई – 19 रन): 26वें ओवर की आखिरी बॉल पर लियम लिविंगस्टन ने ऑफ स्टंप की ओर बॉल फेंकी। ओमरजई ने लॉन्ग ऑन पर बड़ा शॉट खेला और क्रिस वोक्स ने उनका कैच कर लिया।
- पांचवां (हशमतुल्लाह शहीदी -14 रन): 33वें ओवर में जो रूट ने पहली बॉल पर शहीदी को बोल्ड कर दिया।
- छठा (मोहम्मद नबी- 9 रन) : 37वें ओवर में मार्क वुड की पहली बॉल पर नबी ने पुल करने का कोशिश की। नबी का बैलेंस बिगड़ा और बल्ले से लग कर बॉल गली में जो रूट के हाथों में चली गई।
- सातवां (राशिद खान-23 रन): 45वें ओवर में आदिल रशीद की बॉल पर राशिद ने लॉन्ग ऑन पर शॉट खेला और बाउंड्री के पास जो रूट ने उनका कैच पकड़ा।
- आठवां (इकराम अलीखिल- 58 रन): 48वें ओवर की आखिरी बॉल रीस टॉप्ली ने गुड लेंथ पर स्लोअर फेंकी। इकराम बड़ा शॉट खेलने गए लेकिन लॉन्ग ऑन पर कैच हो गए।
- नौवां (मुजीब उर रहमान- 28 रन): 49वें ओवर की पहली बॉल मार्क वुड गुड लेंथ पर तेज फेंकी। मुजीब ने तेजी से बैट घूमाया, लेकिन बॉल हवा में खड़ी हो गई। जो रूट ने पॉइंट पर कैच पकड़ लिया।
- दसवां (नवीन-उल-हक- 5 रन): 50वें ओवर की पांचवीं बॉल पर नवीन रन आउट हो गए। नवीन बाय का रन चुराना चाह रहे थे, लेकिन जोस बटलर के अंडरआर्म थ्रो ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, रीस टॉप्ली और आदिल रशीद।
अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी।