जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को अजमेर की दरगाह पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे देश और राज्य में अमन और भाईचारे के लिए दुआ करने आए हैं। फारूक ने मीडिया से कहा, “हम नफरत फैलाने वालों के साथ नहीं चल सकते। नेशनल कांफ्रेंस और बीजेपी कभी एक नहीं हो सकते।”
काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त
अजमेर पहुंचने से पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। नीलगाय के अचानक सामने आने से एस्कॉर्ट वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, किसी को चोट नहीं आई।
सैफ अली खान पर हमले पर प्रतिक्रिया
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले पर फारूक ने कहा, “इन लोगों पर हमले होते रहते हैं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।”
राजौरी में 15 मौतों पर बोले
राजौरी की घटना पर उन्होंने कहा कि वहां किसी वायरस के फैलने की जांच हो रही है। साथ ही, उन्होंने देश में अमन और तरक्की के लिए दरगाह में दुआ करने की बात कही।

