राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे वे नगरथपेट इलाके गए, जहां हाल ही में आगजनी की घटना में राजस्थान के पांच लोगों की मौत हो गई थी।
गहलोत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि राजस्थान सरकार की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी और कहा कि वे हमेशा राजस्थानियों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे।
दौरे के दौरान गहलोत ने हाल ही में बेंगलुरु राजपुरोहित संघ के अध्यक्ष भंवराज राजपुरोहित के निधन पर भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने फोन पर उनके परिवार से बात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
इस मौके पर कांग्रेस महासचिव बिशन सिंह वीराना, युवा नेता लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, सम्पतराज आलासन, कर्नाटक स्टेनलेस स्टील ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कलाराम चौधरी, सचिव प्रेमसिंह सोढ़ा, कोषाध्यक्ष चुनीलाल सुथार सहित बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी मौजूद रहे।

