जयपुर से बड़ी खबर:जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा बोले–‘भ्रष्टाचारी कोई भी हो, बचेगा नहीं’

Jaipur Rajasthan

जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जल जीवन मिशन (JJM) भ्रष्टाचार मामले में पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान सरकार में मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि जल जीवन मिशन में बड़ा घोटाला हुआ है, जिसमें करीब 900 करोड़ रुपये के टेंडर फर्जी तरीके से जारी किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि महेश जोशी को इस घोटाले की पूरी जानकारी थी और घटिया पाइपलाइन बिछाने के लिए फर्जी फर्मों का इस्तेमाल किया गया।

मीणा ने कहा, “मैंने ही यह मामला सबसे पहले उजागर किया और इसे ED तक पहुंचाया। यह खुशी की बात है कि अब कोई भी भ्रष्टाचारी बच नहीं पाएगा, चाहे वह कितना ही बड़ा नाम क्यों न हो।”

ED इस मामले में फर्जी दस्तावेजों और टेंडर प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं की जांच कर रही है। जोशी की गिरफ्तारी को इस घोटाले में एक अहम मोड़ माना जा रहा है।