आईपीएल 2026 में गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी गुजरात ने बेंगलुरु को 19.2 ओवर में 155 रन पर समेट दिया। इसके जवाब में गुजरात ने 156 रन का लक्ष्य 15.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 43 रन और जोस बटलर ने 39 रन की तेज पारियां खेलीं। अंत में राशिद खान ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।
गेंदबाजी में अरशद खान ने 3 विकेट झटके, जबकि राशिद खान और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए।
बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लेकर सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। बल्लेबाजी में देवदत्त पडिक्कल ने 40 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने तेज शुरुआत करते हुए 28 रन जोड़े।
इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने सीजन में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तीसरी हार का सामना करना पड़ा। अंक तालिका में बेंगलुरु 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि गुजरात 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

