प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अगली पीढ़ी के सुधारों के रोडमैप पर विचार-विमर्श के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य Ease of Living और Ease of Doing Business को और बेहतर बनाना तथा समावेशी समृद्धि को बढ़ावा देना था।
प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा—
“अगली पीढ़ी के सुधारों के रोडमैप पर बैठक की अध्यक्षता की। हम सभी क्षेत्रों में तेज और व्यापक सुधारों के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे Ease of Living, Ease of Doing Business और समृद्धि को बल मिलेगा।”

