हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
हिमंत बिस्वा सरमा के साथ बीजेपी के रमेश्वर तेली, एजीपी के अतुल बोरा और बीपीएफ के चरण बोरो सहित चार मंत्रियों ने भी शपथ ली।
असम विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी ने एनडीए ने 126 में से 101 सीटें जीतीं और लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। बीजेपी ने 81 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगी दल एजीपी और बीपीएफ को 10-10 सीटें मिलीं।
चुनाव में हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में 80 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। जीत के बाद उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में “डबल इंजन सरकार” के विकास मॉडल का परिणाम बताया।

