जयपुर, दिनांक 07.07.2026। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी चूरू द्वारा कार्रवाई करते हुए डॉ विकेन्द्र कुमार सचिव एवं कमल कुमार सुपरवाईजर कम कैशियर कृषि उपज मण्डी समिति, चूरू को मौके पर रिश्वत राशि 10,000 रूपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक, गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी. बी. चौकी चूरू को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की फर्म को दिये गये नोटिस को फाईल करने की एवज में विकेन्द्र कुमार सचिव एवं कमल कुमार सुपरवाईजर कम कैशियर कृषि उपज मण्डी समिति चूरू द्वारा परिवादी से उनकी कृषि उपज मण्डी समिति चूरू स्थित फर्म का वर्ष 2019-20 व 2021 की रोकड बही एवं हिसाब के बिल प्रस्तुत करने हेतु दिये गये नोटिस को फाईल करने की एवज में परिवादी से 20,000 रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी बीकानेर के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चूरू के महावीर प्रसाद शर्मा अति० पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मय टीम के मांग का सत्यापन करवाया जाकर ट्रेप का आयोजन कर दोनो आरेपीगण को 10 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते हुऐ रंगे हाथो पकडा जाकर रिश्वत राशि बरामद की गई। मौके पर कार्यवाही जारी हैं।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस परिमला के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर 9413502834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी।

