प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में आयोजित पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन करते हुए कहा कि योगासन अब प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में नई पहचान हासिल करेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि योग की जीवंत परंपरा अब एक नए दौर में प्रवेश कर रही है और योगासन खेल के विस्तार से खिलाड़ी, प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों और खेल प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने खिलाड़ियों से आयुष मंत्रालय के ‘योगा 365’ अभियान के दूत बनने की अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने देशों में सालभर योग को बढ़ावा दें।
मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत की कोशिश है कि 2030 राष्ट्रमंडल खेलों और 2036 ओलंपिक में योगासन को खेल के रूप में शामिल किया जाए।

इस चैंपियनशिप में 60 से अधिक देशों के खिलाड़ी और प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें जापान, नेपाल, श्रीलंका, केन्या, मॉरीशस और नीदरलैंड जैसे देश शामिल हैं।

