केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 पेश करते हुए नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। खासतौर पर इनकम टैक्स में दी गई छूट ने वेतनभोगी लोगों को बड़ी राहत दी है। नई टैक्स व्यवस्था अपनाने पर अब ₹12.75 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
टैक्स स्लैब और छूट ऐसे मिलेगी
- ₹0 से ₹4 लाख – कोई टैक्स नहीं
- ₹4 से ₹8 लाख – 5% टैक्स (लेकिन छूट मिलेगी)
- ₹8 से ₹12 लाख – 10% टैक्स (यह भी माफ होगा)
- ₹75 हजार का स्टैंडर्ड डिडक्शन
इसका फायदा केवल नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा। अन्य स्रोतों से आमदनी होने पर टैक्स छूट की सीमा ₹12 लाख ही रहेगी। इसके अलावा, अब 4 साल तक का अपडेटेड ITR फाइल किया जा सकेगा, जो पहले केवल 2 साल तक सीमित था।
वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए अहम घोषणाएं
- सीनियर सिटिज़न्स को टैक्स में दोगुनी छूट, अब ₹1 लाख तक की आय टैक्स फ्री होगी।
- 36 जीवन रक्षक दवाएं पूरी तरह टैक्स फ्री।
- कैंसर की दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी कम।
- महिला उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजना, पहली बार कारोबार शुरू करने पर ₹2 करोड़ तक का टर्म लोन मिलेगा।
किसानों के लिए राहत भरा बजट
- किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट ₹5 लाख तक बढ़ाई गई।
- 100 जिलों में पीएम धन-धान्य कृषि योजना लागू होगी।
- डेयरी और मछली पालन के लिए ₹5 लाख तक का कर्ज मिलेगा।
- बिहार के किसानों के लिए मखाना बोर्ड का गठन होगा।
- दाल उत्पादन बढ़ाने के लिए 6 साल का मिशन।
- कपास उत्पादन के लिए 5 साल की योजना, जिसमें मार्केटिंग पर खास जोर दिया जाएगा।
व्यापारियों और MSMEs को भी राहत
- MSME लोन गारंटी लिमिट ₹5 करोड़ से बढ़ाकर ₹10 करोड़।
- कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड की लिमिट ₹5 लाख तक होगी।
- शहरी स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्वनिधि योजना का विस्तार, लोन लिमिट ₹30,000 होगी।
- बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी स्थापित किया जाएगा।
सस्ते होंगे मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन
- ईवी और मोबाइल की लिथियम आयन बैटरी सस्ती होगी।
- LED-LCD टीवी पर कस्टम ड्यूटी घटकर 2.5% रह जाएगी।
- कैंसर डे केयर सेंटर खोले जाएंगे, पहले चरण में 200 नए सेंटर बनेंगे।
शहरी गरीबों और बुनियादी सुविधाओं पर जोर
- हर घर नल से जल योजना 2028 तक बढ़ाई गई।
- 1 लाख करोड़ रुपये का अर्बन चैलेंज फंड बनेगा।
- 2025 तक 40,000 नए मकान हैंडओवर किए जाएंगे।
बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए खास योजनाएं
इस बजट में बिहार के लिए मखाना बोर्ड, तीन नए एयरपोर्ट और IIT विस्तार का ऐलान किया गया। साथ ही असम के नामरूप में नया यूरिया प्लांट लगाया जाएगा।
इस बजट को चुनावी नजरिए से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।