भारत ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया।
पाकिस्तान द्वारा दिए गए 147 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में हासिल किया। तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 69 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। साहिबजादा फरहान ने 57 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी बेकार गई। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके।

