कोटा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का गर्मजोशी से स्वागत,अंता में नामांकन सभा को करेंगे संबोधित

Kota Rajasthan

जयपुर/कोटा — राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सोमवार को कोटा पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कोटा शहर अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल, प्रदेश महासचिव अनूप ठाकुर, अमित धारीवाल, राखी गौतम और शिवकांत नंदवाना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर जूली का स्वागत किया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और एआईसीसी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह भी रेल मार्ग से कोटा पहुंचेंगे। वहां से सभी वरिष्ठ नेता अंता जाएंगे, जहां कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया की नामांकन सभा आयोजित की जाएगी।

इस सभा को प्रदेश प्रभारी रंधावा, एआईसीसी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली संबोधित करेंगे।
पार्टी नेताओं के अनुसार, यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।