कोटा में जलभराव की स्थिति पर सख्त हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला,प्रशासन को दिए निर्देश

Rajasthan

कोटा में अतिवृष्टि और जलभराव की स्थिति को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जिला प्रशासन को अलर्ट रहने और त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। बिरला ने कहा कि बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग—केडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और जलदाय विभाग—आपसी समन्वय के साथ काम करें।

उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में पर्याप्त अमले की तैनाती और दीर्घकालिक समाधान की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। साथ ही वैकल्पिक जलनिकासी मार्गों का तकनीकी अध्ययन कर प्रभावी योजना बनाने के निर्देश भी दिए। बिरला ने प्रभावित क्षेत्रों की वीडियोग्राफी कर तकनीकी मूल्यांकन करने को भी कहा है।