कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र के सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार को दो दिवसीय प्रवास पर कोटा पहुंचेंगे। लोकसभा सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में उनके सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
इस दौरे के दौरान स्पीकर बिरला कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वे संबंधित अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण करेंगे और बारिश के चलते हुए नुकसान व राहत कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

