महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार विमान हादसे में निधन,बारामती में क्रैश लैंडिंग

Front-Page National

मुंबई/बारामती — महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है, जब उनका चार्टर्ड विमान बुधवार सुबह बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के प्रयास के दौरान क्रैश हो गया। दुर्घटना के समय विमान में पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ भी सवार थे, और सभी की मौत की पुष्टि हो चुकी है

घटना लगभग सुबह 8:45 बजे की बताई जा रही है, जब मुंबई से बारामती जा रहा Learjet-45 विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर क्रैश-लैंड हुआ। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने दुर्घटना में विमान पर सवार सभी छह लोगों के निधन की पुष्टि की है ।

अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के वरिष्ठ नेता और एनसीपी प्रमुख भी थे। वे जिलास्तरीय चुनावों से पहले बारामती में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए जा रहे थे, जब यह दुखद हादसा हुआ

दुर्घटना से महाराष्ट्र और देश भर में राजनीति में जहां शोक की लहर है, वहीं हादसे के कारणों की जांच जारी है