उदयपुर के पाथरवाड़ी गांव में पीएमश्री योजना के तहत बन रहे सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निर्माणाधीन छज्जा गिरने से 12 वर्षीय मोली की मौत हो गई, जबकि 11 वर्षीय पायल घायल है। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग ने लापरवाही के आरोप में कार्यवाहक एईएन और एक सिविल कंसल्टेंट को निलंबित कर संवेदक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
बूंदी के सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान फॉल्स सीलिंग गिरने से 5 छात्र घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसके अलावा, बूंदी के नैनवां में सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहगंज में कार्यक्रम के दौरान दीवार गिर गई, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
इन घटनाओं से पहले 25 जुलाई को झालावाड़ में एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से 7 बच्चों की मौत हो चुकी है।

